फिल्मों की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। रवीना टंडन नानी बन गई हैं। रवीना ने नन्हें मेहमान के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में रवीना बेहद खुश नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें नन्हें मेहमान के स्वागत की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए रवीना ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस पोस्ट से रवीना की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।