फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन: जरूरतमंदों को ऑक्सीजन मुहैया करवाकर अस्पतालों पर भड़कीं अभिनेत्री, बोलीं- लोगों को लूटा जा रहा

Tue, 04 May 2021 12:09 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Social media
इस वक्त देश भर में कोरोना ने तांडव मचा रखा है और लोग अस्पताल से लेकर रोजगार तक तरह-तरह की परेशानियों से हलकान हैं। प्रशासनिक रोकथाम और सरकारी कोशिशों के बावजूद कोरोना पर नियंत्रण लगाना मुश्किल होता जा रहा है। अब ऐसे में हर व्यक्ति अपने स्तर से एक-दूसरे की मदद करने का प्रयास कर रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने तरीके से सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Social media
जानकारी के मुताबिक कोरोना की इस संकट घड़ी में अभिनेत्री रवीना टंडन भी लोगों की मदद में जुट गई हैं। उन्होंने ऑक्सीजन से लेकर मेडिकल किट उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। रवीना लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी लोगों के मैसेज आ रहे हैं। संदेश के माध्यम से वो जरूरतमंदों की लगातार मदद करने में लगी हैं। इसके लिए रवीना ने एक टीम भी बनाई है, जो हर मैसेज पर नजर बनाए रखती है।
विज्ञापन

3 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Insatagram- @officialraveenatandon
वहीं, अभिनेत्री ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर लोगों को भी एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्होंने लिखा 'चलो सब सहायता करें, हम अपने देश के घाव को भरना चाहते हैं। जरूरत पड़ने पर मैसेज यहां भेजें। कृपया सत्यापित लोगों की सहायता करें। आप और मैं मिलकर किसी की जान बचा सकते हैं। धन्यवाद।'
 

4 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Insatagram- @officialraveenatandon
साथ ही रवीना ने ताजा हालात पर बोलते हुए कहा कि 'अभी देश में जो हो रहा है उस पर यकीन करना बेहत मुश्किल है। ये कठिन समय है। लोगों को अस्पताल में लूटा जा रहा है। उन्हें सामान के लिए अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं। इसलिए हम ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं जो सीधे उन लोगों को भेजे जा सकते हैं जो इसका खर्च वहन नहीं कर सकते। हम इसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन और एनजीओ के संपर्क में हैं। दिल्ली जाने के लिए पहली बार में हमारे 300 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रवीना टंडन - फोटो : Insatagram- @officialraveenatandon
बता दें कि हाल ही में रवीना टंडन ने ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे ट्रक की व्यवस्था की थी। वहीं, रवीना के अलावा और भी कई सेलेब्स लोगों की मदद करने में जुटे हैं। इनमें सलमान खान, सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें