फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और पान की दुकान खुलने के फैसले से नाराज रवीना टंडन, बोलीं- थूकना फिर से शुरू हो जाएगा

Sun, 03 May 2020 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raveena tandon
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर अपना कहर बरपा रहा है। भारत में इस महामारी के चलते 1223 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है जबकि 37 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसी खतरे से निपटने के लिए एक बार फिर देश में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस बार इलाकों को रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन्स में बांटकर कुछ छूट दी गई है। इसमें शराब और पान की दुकानों का खुलना भी शामिल है। लेकिन सरकार के इस फैसले से कुछ लोग खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इस फैसले से खासा नाराज हैं। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। रवीना ने समाचार एजेंसी ANI के उस ट्वीट को रीट्वीट किया है जिसमें शराब की दुकानों को खोले जाने की अनुमति के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
रवीना ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'पान/गुटखा की दुकानों के लिए खुशी मनाओ। बहुत अच्छा, थूकना फिर से शुरू किया जाएगा। कमाल है। रवीना के ट्वीट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

4 of 5
Javed Akhtar - फोटो : Social Media
रवीना के अलावा जावेद अख्तर ने भी इस फैसले पर एतराज जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें खोलने से विनाशकारी परिणाम सामने आएंगे। ऐसे किसी भी मामले में सभी सर्वेक्षणों के अनुसार आजकल घरेलू हिंसा काफी हद तक बढ़ गई है। वहीं, शराब बच्चों और औरतों के लिए इन दिनों को और भी ज्यादा खतरनाक बना देगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद अख्तर - फोटो : ANI
गौरतलब है कि ग्रीन जोन में खुलने वाली इन शराब की दुकानों पर खरीददारों को छह फीट की दूरी बनाकर रखनी होगी। इसके साथ ही दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं हो सकेंगे।

आग में कूदकर सुनील दत्त ने बचाई थी नरगिस की जान, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें