'मोहरा', 'शूल', 'दमन' और 'सत्ता' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय करने वाली रवीना टंडन का आज जन्मदिन है। रवीना ने अपने करियर की शुरुआत सलमान के साथ फिल्म 'पत्थर के फूल' (1991) के जरिए की थी, लेकिन उन्हें कामयाबी फिल्म 'मोहरा' (1994) से मिली। 'टिप टिप बरसा पानी' गाने पर पानी में आग लगाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ मॉडल और प्रोड्यूसर भी हैं। रवीना को बॉलीवुड में 28 साल हो चुके हैं। इतने अरसों के बाद भी रवीना का चार्म आज भी लोगों के जहन में उतना ही है जितना कि पहले था। रवीना की फिल्में जितनी चर्चा का विषय रहीं उतना ही उनका अक्षय कुमार के साथ अफेयर। तो चलिए आपको रवीना और अक्षय की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जो अधूरी रह गई।