फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से गांव में फंसीं रतन राजपूत ने आखिरी दिन बनाया 'लिट्टी चोखा', तीन महीने बाद लौटीं घर

Fri, 22 May 2020 03:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रतन राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है लेकिन कुछ छूट सरकार ने दी है। धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। आपातकालीन पास बनवा कर लोग यात्रा कर सकते हैं। ऐसे में टेलीविजन अभिनेत्री रतन राजपूत के फैंस अब उनके गांव के वीडियोज को रोज नहीं देख पाएंगे। रतन राजपूत ने तीन महीने तक एक गांव में लॉकडाउन का वक्त काटने के बाद वापस अपने घर का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रतन राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
21 मई को रतन ने गांव में अपना आखिरी डिनर बनाया और अब अपने घर लौट गईं हैं। गांव में आखिरी रात रतन ने लिट्टी चोखा बनाया। उन्होंने लिट्टी चोखा बनाते हुए भी वीडियो साझा किया है। रतन के इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया और खूब कमेंट्स किए। कुछ फैंस ने तो यहां तक लिखा है कि स्वादिष्ट लिट्टी चोखा देखकर उनके मुंह में सच में पानी आ गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ratan Rajput - फोटो : इंस्टाग्राम
रतन बिहार से हैं, तो गांव में रहने में उन्हें कोई ज्यादा समस्या नहीं आई। इस दौरान उन्होंने लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाने से लेकर बिना बिजली के रहने की कला सीखी।अभी कुछ दिन पहले ही आम का अचार बनाकर रतन अचानक चर्चा में आ गईं थीं। अब उनका बनाया लिट्टी चोखा फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लॉकडाउन के दौरान वह हर रोज एक नया वीडियो बनाती थीं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आता। 
 

4 of 5
रतन राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉकडाउन के दौरान रतन रोज एक नई डिश का वीडियो बनाकर पोस्ट करती थीं। इससे पहले रतन ने वीडियो साझा कर बताया था कि जिस घर में वह रह रही हैं वहां के हालात अच्छे नहीं है। खुद रतन कह चुकी हैं कि अगर वह बिहारी नहीं होतीं तो इस हालात में रहना आसान नहीं होता। दरअसल किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में गांव में आई रतन को लॉकडाउन लगने के कारण उन्हें यहीं रुकना पड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रतन राजपूत
गौरतलब है कि रतन राजपूत टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स जैसे राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, स्वयंवर, जय संतोषी मां आदि में काम किया है। रतन ने स्वयंवर के विजेता अभिनव शर्मा से सगाई कर ली थी। हालांकि कुछ महीनों बाद ही रतन राजपूत और अभिनव शर्मा अलग हो गए। इस समय रतन इंडस्ट्री से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियोज साझा कर वह चर्चा में बनी रहती हैं।

पढ़ें- लॉकडाउन की वजह से गांव में रह रहीं रतन राजपूत, भरी गर्मी में बनाना पड़ रहा चूल्हे पर खाना, धुएं से बचने के लिए किया ये उपाय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें