बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इस शुक्रवार यानी एक जुलाई को फिल्मी दुनिया को एक और एक्शन हीरो मिल सकता है। आदित्य रॉय कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी नई फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' रिलीज होने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि एक्शन से भरपूर यह फिल्म उनकी किस्मत भी पलट सकती है। लेकिन इस फिल्म में एक और किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वह जैकी श्रॉफ हैं, जो फिल्म में वैज्ञानिक बने हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ के किरदार की अलग कहानी है, जो देखने पर सच्ची लगती है। ऐसा क्यों है, आइए आपको बताते हैं।