फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna New Film: जन्मदिन के मौके पर रश्मिका की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, हिजाब पहने नजर आईं अभिनेत्री

Tue, 05 Apr 2022 07:05 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
बहुत ही कम उम्र में नेशनल क्रश बन चुकीं साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने देश भर के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' की सफलता के बाद रश्मिका की पॉपुलरिटी और बढ़ गई है। अभिनेत्री आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रश्मिका को उनके फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन ने रश्मिका को बधाई देते हुए ट्वीट किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन ने लिखा- टैलेंटेड और खूबसूरत रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं। #थलापति 66 में आपका स्वागत है। बता दें कि रश्मिका मंदाना, थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'थलापति 66' में नजर आने वाली हैं। थलापति विजय की ये 66वीं फिल्म होगी, जिसमें रश्मिका लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों की इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी बेताब हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली एक अन्य फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया है। फिल्म के नाम का तो अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस फिल्म में रश्मिका के साथ दलकर सलमान भी हैं। इस फिल्म में रश्मिका आफरीन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर में रश्मिका ने हिजाब पहना है। इसके अलावा वह डेनिम, मल्टीकलर स्वेटर और कॉम्बेट शूट पहने हैं। पोस्टर में वह दंगे वाले क्षेत्र से जलती हुई कार को पार करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए वैजन्ती मूवीज ने लिखा- मिलिए हमारी बागी आफरीन से...जन्मदिन मुबारक हो रश्मिका। रश्मिका का फर्स्ट लुक आने के बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें