फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: महारानी येसुबाई के रोल को लेकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना, बोलीं- छावा में महाराष्ट्रीयन...

Thu, 23 Jan 2025 09:22 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna-Chhaava: रश्मिका मंदाना लगातार दो हिट फिल्में देकर अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं। पहले एनिमल और उसके बाद पुष्पा 2 में एक गृहिणी के रूप में देखा गया। अब रश्मिका फिल्म छावा में महारानी येसुबाई की भूमिका में नजर आएंगी। छावा इवेंट के दौरान रश्मिका अपने किरदार के बारे में बोलते-बोलते काफी इमोशनल हो गईं।
विज्ञापन
1 of 5
महारानी येसुबाई के रोल को लेकर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
पुष्पा 2 द रूल के बाद अब रश्मिका मंदाना अपनी अगली फिल्म छावा में विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म वेलेंटाइन के दिन 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी। स्क्रीन पर आने से पहले फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने फिल्म छावा में निभाए महारानी येसुबाई के किरदार के बारे में बातचीत की और बताते वक्त उन्होंने कुछ बातें ऐसी बताई कि वह इमोशनल हो गईं।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 के बाद छावा में नजर आएंगी रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
छावा ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रश्मिका मंदाना काफी इमोशनल हो गईं और फिल्म में महारानी येसुबाई की भूमिका निभाने को लेकर कहा, "दक्षिण की एक लड़की के लिए एक आम महाराष्ट्रीयन महिला महारानी येसुबाई का किरदार निभाना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है और मैं इसके लिए निर्देशक लक्ष्मण सर को धन्यवाद देती हूं।"
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म में रश्मिका ने महाराष्ट्रीयन महिला का किरदार निभाया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
फिल्म छावा में रश्मिका, महारानी येसुबाई की तरह ही शाही अंदाज में नजर आईं और मराठा लुक से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक, उन्होंने हर चीज पर बारीकी से काम किया है। महारानी येसुबाई, मराठा छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी थीं। वह पिलाजीराव शिरके, एक मराठा सरदार (मुखिया) जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज की सेवाओं में थे, उनकी बेटी थीं।

4 of 5
पीरियड ड्रामा फिल्म है छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
स्त्री 2 की सफलता के बाद निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक की जोड़ी फिल्म छावा लेकर आ रही है। पीरियड ड्रामा फिल्म का ट्रेलर कल ही रिलीज हुआ है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में शेर की तरह दहाड़ते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावा 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
छावा के ट्रेलर में वीर छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल, उनकी पत्नी महारानी येसुबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना और छावा में खलनायक की भूमिका में अभिनेता अक्षय खन्ना मौजूद नजर आए, जो निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म में मुगल सम्राट औरेंगजेब का किरदार निभा रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें