फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मि देसाई ही नहीं ये पांच अभिनेत्रियां भी कर चुकी हैं कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा

Thu, 05 Mar 2020 12:01 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Isha Koppikar, Rashami Desai and Aditi Rao Hydari - फोटो : file photo
'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी रश्मि देसाई ने हाल ही में निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। रश्मि ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो महज 16 साल की उम्र में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। रश्मि के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। हालांकि रश्मि ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो कास्टिंग काउच का शिकार हुई हों। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां अपनी आपबीती बता चुकी हैं। जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
मल्हार राठोड - फोटो : Social Media
टेलीविजन इंडस्ट्री और वेब सीरीज में काम कर अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री मल्हार राठोड भी इसका सामना कर चुकी हैं। मल्हार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आपबीती बताई थी। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में मल्हार ने बताया था-'कई साल पहले जब वो इंडस्ट्री में नई थीं, तब उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था। एक 65 साल के प्रोड्यूसर ने उन्हें टॉप उतारने को कहा था। मल्हार उस समय इंडस्ट्री में नई थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वो उस दौरान काफी डर गई थीं।'
विज्ञापन

3 of 6
isha koppikar - फोटो : social media
ईशा कोपिकर ने भी कुछ दिन पहले कास्टिंग काउच का खुलासा किया था। पिंकविला वेबसाइट से बातचीत में ईशा कोपिकर ने बताया था कि एक बड़े सुपरस्टार ने उन्हें अकेले में मिलने के लिए कहा था। ईशा ने इंटरव्यू में कहा था- 'हां, मुझे भी प्रस्ताव मिला था। एक फिल्म निर्माता ने मुझसे कहा था कि एक फिल्म बन रही है। तुम्हें अभिनेताओं की गुड बुक में रहने की जरूरत है। इसलिए मैंने उन्हें कॉल किया है। अभिनेता ने मुझे अपने पूरे दिन का शेड्यूल बताया। वो अभिनेता सुबह जल्दी उठता है और जिम जाता है। इसके बाद उस अभिनेता ने मुझे उनकी डबिंग और कुछ काम के दौरान मिलने के लिए बुलाया। उसने मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ आ रही हूं। तो मैंने उन्हें कहा कि मैं अपने ड्राइवर के साथ आऊंगी। इसके बाद उसने कहा कि किसी के साथ मत आना। मैं उस वक्त इतनी छोटी नहीं थी कि मुझे ही न चले कि क्या हो रहा है। इसलिए मैंने कहा कि मैं कल फ्री नहीं हूं। मैं आपको बाद में बता दूंगी। इस घटना के बाद मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि उन्हें मेरे टैलेंट पर मुझे कास्ट करना चाहिए। एक रोल के लिए मुझे ये सब काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।'

4 of 6
Aditi Rao Hydari - फोटो : file photo
अदिति राव हैदरी के अनुसार, संघर्ष के दौरान उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था, 'मैं जब मुंबई आई थी तो मुझे 4 महीने में ही काम मिल गया था। लेकिन इसके बाद मुझे कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा। कास्टिंग काउच के चलते मुझे कई फिल्मों को मना करना पड़ा था। मुझे 8 महीने तक काम नहीं मिला था। लेकिन, मैं इन सब चीजों से टूटी नहीं बल्कि और मजबूत होकर उभरी हूं। मैं कई दिनों तक रोती रही। मुझे इस बात की हैरानी थी कि कोई मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हो सकता है।'
विज्ञापन

5 of 6
richa chaddha - फोटो : file photo
ऋचा चड्ढा भी कास्टिंग काउच से जुड़ा बयान चे चुकी हैं। पिंकविला वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा ने कई बातें बताई थीं। ऋचा ने बताया था- 'कई बार मुझे लोगों के इशारे समझ नहीं आए। मैं बहुत यंग थी साथ और उस समय मेरी समझ भी थोड़ी कम थी। एक दिन एक आदमी मेरे पास आया और कहा कि हमें एक साथ डिनर करना चाहिए। उस वक्त मुझे उसका मतलब समझ नहीं आया। मैंने उसे जवाब दिया कि मैं पहले ही डिनर कर चुकी हूं। इसके बाद भी उस आदमी ने मुझे टच करते हुए कहा कि हमें डिनर करना चाहिए, तब मुझे समझ आया कि वो क्या कहना चाहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एली अवराम - फोटो : file photo
बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी एली अवराम ने भी कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। पिंकविला वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में एली ने कई खुलासे किए। एली ने इंटरव्यू में कहा था- 'अपने संघर्ष के दिनों जब वो निर्देशकों से मिलती थीं तो वो उनसे अजीब तरह से हाथ मिलाया करते थे। जब उन्हें अपने दोस्त से इस बात का कारण पता चला तो वो हैरान रह गई थीं। मैं दो निर्देशकों से मिली, उन्होंने मुझसे हाथ मिलाते वक्त मेरे हथेली पर अपनी उंगली से स्क्रैच किया। मैंने अपने दोस्त से इसका कारण पूछा तो वो ये सुनकर हैरान रह गया। उसने फिर बताया कि इसका मतलब था निर्देशक मेरे साथ सोना चाहता था।'

क्या सच में पारस छाबड़ा के खर्चे उठा रही थीं एक्स गर्लफ्रेंड आकांक्षा, पहली बार एक्टर ने दिया जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें