फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zee Cine Awards 2025: अनन्या और राशा ने रखी हिंदुस्तानी विरासत की लाज, साड़ियों की गरिमा से दमक उठी महफिल

Sun, 18 May 2025 07:04 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

आईफा पुरस्कार के बाद जी सिने अवार्ड्स में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इस इवेंट में अनन्या पांडे और राशा थडानी ने अपने भारतीय परिधानों से महफिल लूट ली। जानिए, इस इवेंट में और कौन-कौन शामिल हुआ।

विज्ञापन
1 of 6
राशा थडानी और अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब जबकि हिंदी सिनेमा से जुड़े सालाना पुरस्कार बस एक रस्म अदायगी जैसे होते जा रहे हैं तो ऐसे में इन पुरस्कार समारोहों में चोटी के सितारों के दर्शन ही दुर्लभ होते जा रहे हैं। कार्यक्रम में अब वह कलाकार ही आते हैं, जिनको मंच पर पुरस्कार मिलना पहले से तय होता है। आईफा पुरस्कार के बाद ऐसा ही कुछ जी सिने अवार्ड्स में भी देखने को मिला। समारोह के पुरस्कार विजेताओं की सूची की जानकारी चूंकि कार्यक्रम का प्रसारण होने से पहले प्रतिबंधित रही, लिहाजा इस शाम का क्लाइमेक्स सामने आने में अभी समय बाकी है। अलबत्ता, इस शाम को अनन्या पांडे और राशा थडानी ने भारतीय परिधानों में महफिल लूट ली।  

विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक आर्यन ही रहे सबसे लोकप्रिय सितारे
मुंबई के एनएससीआई डोम में आयोजित इस समारोह में पहुंचे सितारों में कार्तिक आर्यन दमकते सूट में नपे-तुले अंदाज के साथ छा गए, वहीं अनन्या पांडे सफेद साड़ी में सादगी और सुंदरता की मिसाल बनीं। रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया दोनों ने ब्लैक आउटफिट में आत्मविश्वास और स्टाइल का नमूना पेश किया। टाइगर श्रॉफ और अपारशक्ति खुराना की मौजूदगी की तरफ दर्शकों ने खास तवज्जो नहीं दी। 

विज्ञापन

3 of 6
राशा थडानी, अनन्या पांडे और जैकलीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनन्या और राशा पर टिकीं निगाहें
अनन्या पांडे के अलावा राशा थडानी की सी-ग्रीन साड़ी ने भी सादगी में ही आकर्षण का जादू बिखेरा। शाम का असली कंपटीशन अनन्या और राशा के बीच ही रहा। शरवरी के ब्लैक गाउन में शाही ठाठ भले दिखे हों, लेकिन जैकलीन फर्नांडिस की ब्लैक ड्रेस और वाणी कपूर के येलो-शिमरी आउटफिट का अंदाज लाजवाब रहा। 

4 of 6
विक्रांत मैसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रांत मैसी का ‘रविशंकर लुक
जी सिने अवार्ड्स 2025 में विक्रांत मैसी बिल्कुल अलग लुक में नजर आए। बताया गया कि ये लुक उनकी रविशंकर पर बन रही बायोपिक का लुक है। एक क्लासिक सूट में वह लीक से इतर दिखे। वहीं 'लापता लेडीज' की टीम की चहक भी अलग नजर आई। इनके अलावा कृति सैनन का मैरून ग्लैम, सचिन-जिगर की सादगी में शान, सुनील शेट्टी की नीली धारियों वाली सजीली झलक, शनाया कपूर की सिल्वर साड़ी और ‘लॉर्ड बॉबी’ उर्फ बॉबी देओल की सादगी भरी सफेदी पर भी दर्शकों की नजरें टिकी रहीं। 

विज्ञापन

5 of 6
तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्टेज पर कलाकारों ने रचा जादू
जी सिने अवार्ड्स की मंचीय प्रस्तुतियों में कार्तिक आर्यन का भूल भुलैया अवतार सबसे खास रहा। इस साल के अब तक अधिकतर अवार्ड्स समारोहों में कार्तिक इस तरह की प्रस्तुतियां कर चुके हैं। अनन्या पांडे के पॉप डांस ने ऊर्जा भर दी, रश्मिका की मुस्कान और तमन्ना के स्टेप्स ने भी दिल जीते लिए। एक हिट की तलाश में लगे टाइगर श्रॉफ ने अपने चिर परिचित स्टंट्स और डांस से दिल जीतने की कोशिश जरूर की लेकिन उनका जादू अब उतार पर ही दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रवि किशन ने खूब लूटी तालियां
शनिवार शाम की सुंदरियों में शरवरी, राशा, जैकलीन और वाणी की मंचीय प्रस्तुतियां जरूर कमाल की रहीं। शो की बागडोर होस्ट्स विक्रांत मैसी, अपारशक्ति खुराना और रवि किशन ने अपने मजेदार संवादों और बेहतरीन टाइमिंग से संभाली, और हर एक क्षण को यादगार बना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें