18 जुलाई को भूमि पेडनेकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। भूमि ने अपनी पहली फिल्म से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर दिया था। ऐसे में उसका बाद से भूमि ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भूमि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आज के खास दिन पर आपको दिखाते हैं भूमि के कुछ रेयर थ्रोबैक फोटोज...
विज्ञापन
2 of 7
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
1989 में भूमि का जन्म मुंबई में हुआ था। भूमि के पिता महाराष्ट्रीयन थे जबकि उनकी मां हरियाणवी हैं। भूमि को शुरू से ही एक्टिंग में करियर बनाना था। ऐसे में भूमि ने सुभाष घई के इंस्टीट्यूट विस्लिंग वुड्स में महज 16 वर्ष में ही एडमिशन ले लिया था। वहीं अपनी पहली फिल्म के लिए भूमि को अपना वजन बढ़ाना पड़ा था। बता दें कि करीब 65 किलो की भूमि ने फिल्म के लिए करीब 25 किलो वजन बढ़ाया था।
विज्ञापन
3 of 7
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि की स्कूलिंग मुंबई के जुहू में आर्य विद्या मंदिर से हुई है। बता दें कि वैसे तो भूमि पढ़ाई में अच्छी थीं लेकिन भूमि कक्षा 7 में एक बार फेल हो चुकी हैं।
4 of 7
बहन समीक्षा के साथ भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है कि भूमि को बचपन में कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट्स नहीं खाने दिया जाता था। इसके साथ ही जो केक और कूकीज वो खाती थीं वो भी घर पर ही बना करती थीं।
विज्ञापन
5 of 7
पिता के साथ भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर एक्ट्रेस जब भूमि को उनकी पहली सैलरी मिली थो उन्होंने अपनी बहन का एडमिशन जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल में करवाया। हालांकि भूमि के पेरेंट्स उनके इस फैसले के खिलाफ थे और नाराज भी रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
मां के साथ भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब रानी मुखर्जी ने भूमि की फिल्म दम लगा के हईशा देखी तो वो इतनी खुश हुईं कि वो खुद ही भूमि से मिलने यशराज के ऑफिस आईं और मिल कर बधाई दी।
मां- पिता के साथ भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो सांड की आंख उनकी अपकमिंग फिल्म है। जिसके पोस्टर्स और ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। यह हरियाणा की दो बहनों की कहानी है। फिल्म में भूमि के साथ तापसी नजर आ रही हैं।