फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानू मंडल पर बना रैप चुटकियों में वायरल, बताया हालात बदलने पर कैसे सब सगे बन गए

Thu, 29 Aug 2019 02:33 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल अब पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं । रानू ने हिमेश रेशमिया के लिए उनकी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना गाया है । ये गाना जल्द ही रिलीज होगा । रानू के मशहूर होने के बाद उनकी बेटी भी उनसे मिलने आईं, जो 10 साल से दूर थी । हाल ही में रानू पर एक शख्स ने रैप बनाया है । 

विज्ञापन

2 of 5
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook
इस शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है । इसमें वो बता रहे हैं रानू के मशहूर होते ही सारे रिश्तेदार उनसे मिलने आए हैं। पहले उन्हें दो रोटी पूछने वाला भी कोई नहीं था। बता दें कि रानू ने भले ही बॉलीवुड में अपना पहला गाना अब रिकॉर्ड किया हो लेकिन उनका सिनेमाजगत से पुराना नाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
ये बात रानू ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताई है । एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, रानू मंडल फिल्म निर्देशक और अभिनेता फिरोज खान के घर में काम करती थीं। रानू न केवल उनके घर में खाना बनाती थीं बल्कि घर में साफ-सफाई भी करती थीं। रानू बंगाली हैं, ऐसे में हिंदी बोलने में उन्हें थोड़ी दिक्कत होती है। 
 
 

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू के मुताबिक, वह फिरोज खान के बेटे फरदीन खान और उनके चाचा संजय खान का भी ख्याल रखती थीं। रानू की आवाज के कायल अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा है कि 'वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल जी लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है। जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal, salman khan - फोटो : social media
इस बीच रानू और सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आई थी । खबर थी कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में भी रानू को गाने का मौका दिया है। हालांकि इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है । 

इस अभिनेता के घर साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थीं रानू मंडल, मशहूर होते ही किया खुलासा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें