लॉकडाउन के बाद मजदूरों, छात्रों सहित उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत खड़ी हो गई जो अपने घर से दूर रह रहे हैं। हर दिन के राशन के अलावा उन्हें घर के किराए से लेकर दूसरी चीजों का इंतजाम करना भारी पड़ रहा है। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद के बाद इन सितारों से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अभिनेता रणवीर शौरी ने एक ट्वीट कर खुलासा किया कि अनजान लोग फोन कर उनसे मदद मांग रहे हैं।