फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर ने रणवीर शौरी को बताया कंगना रणौत का मेल वर्जन, एक्टर ने मजे लेते हुए दिया करारा जवाब

Wed, 21 Apr 2021 11:14 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर शौरी और कंगना रणौत
एक्टर रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। सिर्फ यही नहीं रणवीर शौरी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी जाने जाते हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही किया, जब एक यूजर ने उन्हें कंगना रणौत का मेल वर्जन बता डाला। पूरा मसला क्या है आइये आपको बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर शौरी
दरअसल, रणवीर शौरी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'राहुल गांधी की तारीफ होनी चाहिए कि उन्होंने सारी रैली कैंसल कर दी जबकी उन्हें पता है कि उनके जीतने की कोई आशा नहीं है।' रणवीर का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

3 of 5
रणवीर शौरी
एक्टर के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप कुछ नहीं, बस कंगना रणौत के मेल वर्जन हैं। बेवकूफ।' इस पर रणवीर शौरी भी चुप नहीं बैठे उन्होंने यूजर को जवाब देते हुए अक्षय कुमार का मजेदार वायरल जीआईएफ शेयर किया जिसमें वह कहते नजर आते हैं, 'तेरी जली ना?'

4 of 5
रणवीर शौरी
तो वहीं अन्य एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आप अब तक कैसे जिंदा हैं? मतलब कैसे? क्या रीढ़ की हड्डी के बिना इंसान जी सकता है?’ तो एक्टर ने इस पर जवाब दिया, 'गिद्धों के कोसने से गाय नहीं मरती।' बता दें कि फरवरी माह में रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। फिलहाल, अब अभिनेता स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर शौरी
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर शौरी सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ 'टाइगर' सीरीज के तीसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं। 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे। इसके पहले रणवीर शौरी फिल्म लूटकेस और अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें