फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अभिनेता रणवीर शौरी की कार जब्त, गर्भवती महिला की मदद करने से जुड़ा है पूरा मामला

Thu, 21 May 2020 08:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranvir shorey
मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस काफी सख्ती बरत रही है। अनावश्यक घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनकी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
ranvir shorey - फोटो : social media
रणवीर शौरी ने मुंबई पुलिस को टैग करते लिखा, 'मेरी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है क्योंकि मैं अपने उस सहायक की मदद कर रहा हूं जिसकी पत्नी गर्भवती है। वहां खड़े ऑफिसर कहते हैं कि बच्चे की डिलीवरी कोई आपातकाल परिस्थिति नहीं है। आप कुछ सलाह दें।'
विज्ञापन

3 of 5
Ranvir Shorey
रणवीर शौरी ने ट्वीट किया, 'दुखी और निराश हूं कि एक पुलिसकर्मी मेरी कार, और मेरे निर्दोष ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर करने जा रहा है। 3 घंटे के बाद भी, मेरी शिकायतों का कोई निवारण नहीं हुआ है।' रणवीर की शिकायत पर महाराष्ट्र के पर्यटन एवं पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई पुलिस से मदद करने का कहा।
 
 

4 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
हालांकि एक और ट्वीट के जरिए रणवीर शौरी ने जानकारी दी कि उनकी कार वापस मिल गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि आठ घंटे बर्बाद करने के बाद उनकी कार दे दी गई और एफआईआर भी नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
बता दें कि रणवीर शौरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से की थी। आखिरी बार रणवीर, इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे।

अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस और ट्वीट पर शबाना आजमी की सफाई, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें