फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा भट्ट के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में था ये एक्टर, मारपीट का लगा था आरोप

Sun, 18 Aug 2019 11:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranvir shorey - फोटो : social media
रणवीर शौरी इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। 18 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे रणवीर शौरी 47 साल के हो गए हैं। रणवीर अपने अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
ranvir shorey - फोटो : social media
रणवीर शौरी का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यही से की। फिल्मों की बात करें तो रणवीर ने मनीषा कोइराला के साथ फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से डेब्यू किया। इसके बाद वो जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ranvir shorey, pooja bhatt - फोटो : social media
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं चल पाया। पूजा भट्ट, रणवीर शौरी की नशे की लत से काफी परेशान थीं। यही नहीं कई बार तो रणवीर शौरी ने पूजा से मारपीट भी की। पूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताई थी।

पढ़ें: 5 फिल्मों में पानी की एक-एक बूंद को तरसे लोग, इस वजह से आमिर तो पहुंचे थे ऑस्कर

4 of 5
ranvir shorey, pooja bhatt - फोटो : social media
पूजा भट्ट ने बताया था कि 'रणवीर मेरे घर आए, उन्होंने शराब पी रखी थी और बिना किसी वजह के उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। उस वक्त मेरी एक सर्जरी भी हुई थी। रणवीर ने उसी पर इतनी जोर से मारा कि खून निकलने लगा।' पूजा भट्ट ने इसके बाद रणवीर शौरी के खिलाफ एफआईआर तक करवाई। दूसरी ओर रणवीर शौरी ने कहा कि 'पूजा खूब शराब पीती थीं और काफी हिंसक हो जाती थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranvir shorey, konkona sen - फोटो : file photo
पूजा भट्ट से अलग होने के बाद रणवीर ने अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा को डेट करना शुरू किया। 3 सितंबर 2010 को रणवीर और कोंकणा शादी के बंधन में बंधे। कोंकणा और रणवीर का बेटा हुआ जिसका नाम हारून शौरी है। रणवीर और कोंकणा के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें