फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंड कर रहा है #PadmavatiTrailer पर सोशल मीडिया से दूर हैं रणवीर, ये है वजह

Tue, 10 Oct 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Padmavati Trailer
फिल्म 'पद्मावती' के ट्रेलर पर न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि सिने प्रेमी भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वैसे तो फिल्म के दो लीड एक्टर्स दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर हर बधाई को कुबूल करते हुए लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, लेकिन रणवीर सिंह ने किसी भी ट्वीट का जवाब या प्रतिक्रिया नहीं दी।

देखें: बिना वार किये आपका दिल घायल कर देंगी 'पद्मावती' की ये तस्वीरें
 
विज्ञापन

2 of 5
Padmavati Trailer
लोग यही सोच रहे थे कि आखिर रणवीर सिंह ने इस वक्त, जब उनकी फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है, तो उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी क्यों बना रखी है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने एक खुला खत लिखा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Padmavati Trailer
रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, मीडिया और फैन्स के नाम एक खुला खत लिखते हुए सबका शुक्रिया अदा किया है। साथ ही यह भी बताया है कि वह अभी भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए उनके लिए हर एक ट्वीट का जवाब देना मुमकिन नहीं है।

4 of 5
Padmavati Trailer
रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावती' के ट्रेलर की सफलता को पूरी टीम के खून, पसीने और आंसूओं का नतीजा बताया है। हालांकि, उन्होंने क्रेडिट फिल्म के निर्देशक और को-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली को देते हुए लिखा, 'यह उनके मजबूत इरादों की देन है। आप जो देख रहे हैं वह एक जुनूनी कलाकार के दूरदर्शिता का परिणाम है जिसे उसने सेल्युलॉइड पर उतारा है। मैं खुशनसीब हूं कि उन्होंने मुझे डायरेक्ट किया। मैं उनसे सीखता हूं और हर दिन बढ़ता हूं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Padmavati Trailer
वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'पद्मावती' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें