फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम के पति आनंद आहूजा से नाराज थे रणवीर सिंह, सामने आई असली वजह

Mon, 14 May 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में भले ही रणवीर सिंह न पहुंचे हो लेकिन उन्होंने इस कपल की रेसप्शन पार्टी में जमकर धमाल मचाया था। इस पार्टी में रणवीर द्वारा मचाया गया धमाल सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। इस बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह सोनम के पति आनंद की वजह से नाराज थे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
आनंद आहूजा - फोटो : SELF
रणवीर सिंह सोनम के पति आनंद आहूजा द्वारा इस पार्टी में पहने जूतों की वजह से नाराज थे। इस बात का खुलासा खुद आनंद ने सोशल मीडिया साइट पर रिवील किया है। उन्होंने एक डांसिंग वीडिया शेयर करते हुए बाताया कि रणवीर मेरे जूतों की वजह से नाराज थे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
बता दें कि अपनी रिसेप्शन पार्टी में आनंद ने बंधगला शेरवानी पहनी हुई थी। इस ड्रेस के नीचे उन्होंने स्पोर्ट्स शू पहना हुआ था। आनंद का यही स्टाइल रणवीर को पसंद नहीं आया। आनंद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रणवीर के साथ डांस करते हुए एक फोटो शेयर किया और कहा, 'रणवीर मेरे इन जूतों से खुश नहीं थे लेकिन क्योंकि उस दिन मेरी शादी थी इसलिए उन्होंने डांस करते समय मेरा साथ दिया।' इसी के साथ आनंद ने अपने इस पोस्ट के साथ हंसने वाली स्माइली शेयर की।


 

4 of 5
सोनम कपूर आनंद अहूजा - फोटो : SELF
हालांकि ऐसा नहीं है कि आनंद की इस चॉइस पर सिर्फ रणवीर ने ही सवाल उठा थे बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों ने आनंद के इस स्टाइल का मजाक उड़ाया था। इसकी वजह से वह ट्रोल भी हुए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor and anand ahuja
गौरतलब है कि सोनम और आनंद की शादी बीते 7 मई को मुंबई में सोनम की मौसी अंकित सिंह की कोठी से हुई थी। यह शादी सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई और पूरा कपूर खानदान यहां मौजूद था। फिलहाल दोनों कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस में मौजूद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें