फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शोले' वाले 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर' बने रणवीर सिंह, वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Sat, 04 Jan 2020 11:28 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह अपने फिल्मों के किरदारों में जितने जिंदादिल रहते हैं निजी जिंदगी में वह उतने ही अतरंगी हैं। अक्सर वह अपने कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई मौकों पर मीडिया भी उनके अति उत्साही व्यक्तित्व से रूबरू हुई है। 3 दिसंबर की रात को रणवीर का फिर एक बार यह अतरंगी अवतार नजर आया। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : वोग
इस बार वह 'शोले' फिल्म में दिग्गज अभिनेता असरानी द्वारा निभाए जेलर के किरदार को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं।  रणवीर ने हिंदी सिनेमा जगत के इस मशहूर किरदार से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह असरानी के आइकॉनिक डायलॉग 'अंग्रेजो के जमाने के जेलर' बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer Singh - फोटो : instagram
रणवीर ने यह रूप एक विज्ञापन के लिए धारण किया है। सामने आए वीडियो में वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। रणवीर ने अपने हाव-भाव से भी अभिनेता असरानी के किरदार की हुबहू कॉपी की है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ने किसी विज्ञापन शूट के लिए इस तरह का किरदार अपनाया हो। इससे पहले वह फ्रेडडी मर्करी और चार्ली चैप्लिन का कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं।

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म '83' को लेकर व्यस्त हैं। यह फिल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के स्वर्णिम जीत को पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका अदा करेंगे, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म 'तख्त', 'सूर्यवंशी' और 'जयेशभाई जोरदार' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें