फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिम्बा' के लिए रणवीर सिंह को बदलना होगा अपना लुक, देखकर भी नहीं पहचान पाएंगी दीपिका

Thu, 03 May 2018 03:24 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
simmba
'गली ब्वॉय' की शूटिंग पूरी करने के बाद रणवीर सिंह अब जल्द ही 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह अपने लुक में खास बदलाव करने वाले हैं जिसकी वजह फिल्म में उनका किरदार है। रणवीर इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh
ऐसा पहली बार होगा कि रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म में लीड एक्टर की पर्सनैलिटी काफी इंप्रेसिव होती है ऐसे में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाने के लिए रणवीर को खास ट्रेनिंग लेनी होगी। चूंकि रणवीर पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे हैं इसलिए रोहित चाहते हैं कि उनका फिजीक रौबदार हो जिसके लिए रणवीर को अपने फिगर पर काफी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer and Rohit Shetty
रणवीर सिंह के मुताबिक उनसे रोहित शेट्टी ने कहा - 'जब तू वर्दी पहनेगा तो वर्दी जोरदार लगनी चाहिए।' रणवीर को बॉलीवुड का सबसे ज्यादा एनर्जी वाली एक्टर कहा जाता है। उनकी एनर्जी की झलक अक्सर उनके डांस में दिख जाती है। वही एक्टिंग की बात करें तो उसका लोहा वह कई किरदारों में मनवा चुके हैं। फिर चाहे 'बाजीराव मस्तानी' में पेशवा का किरदार हो या फिर 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का। 

4 of 5
RANVEER SINGH
'सिम्बा' फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में इतना तो तय है कि आपको कार और जबरदस्त स्टंट जरूर देखने को मिलेंगे। रणवीर पहली बार किसी फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाएंगे। ऐसे में उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rohit Shetty
फिल्म के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया, ‘हमारी फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर म्यूजिक का खास ख्याल रख रहे हैं। वो लगातार फिल्म के गानों को फाइनलाइज करने में लगे हुए हैं और अभी तक हमने फिल्म का टाइटल ट्रैक फाइनल भी कर लिया है।’ फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान के अलावा सोनू सूद भी नजर आने वाले हैं। सोनू सूद की जगह पहले इस फिल्म में आर. माधवन को कास्ट किया गया था लेकिन चोट लगने की वजह से वह इस फिल्म को हां नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें