फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली जाने से पहले ही गुस्सा हो गए रणवीर सिंह, वीडियो में देखें क्या है पूरी हकीकत

Sat, 10 Nov 2018 06:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh deepika padukon - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की हिट जोड़ी दीपवीर (रणवीर सिंह और दीपका पादुकोण) की शादी का काउंट डाउन शुरु हो चुका है। 14 और 15 नवंबर को यह कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा। इसके लिए दोनों शादी करने के लिए इटली रवाना भी हो गए हैं। लेकिन इससे पहले रणवीर को गुस्सा आ गया। तो आइए जानते हैं आखिर किस बात पर बॉलीवुड के बाजीराव का होगा गया माथा गरम....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर मीडिया में खलबली मच गई है। ऐसे में इस कपल से जुड़ी एक-एक खबर और फोटो वह अपने कैमरे में कैद करने में लगे हुए हैं। ऐसे में जब रणवीर इटली के लिए अपनी करोड़ों की कार में जा रहे थे तो एयरपोर्ट पर मीडिया ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स उनकी कार पर भी चढ़ गए जिसके चलते उन्हें गुस्सा आ गया। वहीं, रणवीर ने गाड़ी से दूर होने को कहा।  
विज्ञापन

3 of 5
deepveer
बता दें कि दीपवीर ने इटली जाने के लिए भी अपना कॉस्ट्यूम चुना क्योंकि दोनों ही सफेद रंग की पोशाक में नजर आए थे। रणवीर जहां खुद गाड़ी ड्राइव करके यहां तक पहुंचे वहीं दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर का पूरा साथ दिया। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों को देखकर यही लग रहा था कि अभी से दोनों ने प्लान करके कपड़े पहनना शुरु कर दिया है।

4 of 5
deepveer
हर बार की तरह इस बार भी रणवीर ने मीडियो को जमकर पोज दिए। वहीं, दीपिका ने भी मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बता दें कि 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर सिंधी फैमिली से हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepveer
शायद ही आपको पता हो कि इस कपल का वेडिंग कॉस्ट्यूम मशहूर डिजाइनर सब्यसाची करने वाले हैं। चूंकि एयरपोर्ट पर उनके हाथों में सब्यसाची के लेवल के कपड़ों के पैकेट्स भी नजर आए। रणवीर और दीपिका की शादी की तैयारियां काफी समय से चल रही है। ये कपल ही नहीं बल्कि उनके फैंस भी इस शादी को लेकर बेसब्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें