फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: एक ही हसीना के कभी भाई बने तो कभी प्यार, पर्दे पर दिखाया हर एक अवतार

Fri, 26 Jan 2024 03:36 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के इन नामी सितारों ने कभी जिसके साथ पर्दे पर रोमांस फरमाया तो कभी पर्दे पर उन्हीं के भाई-बहन का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया। 
 
विज्ञापन
1 of 7
कभी राखी, कभी रोमांस - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड सितारों का हर रंग निराला है। ये स्टार्स पर्दे पर छाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, और अपने हर किरदार में जान डालकर उसे यादगार बना देते हैं। बॉलीवुड की कुछ हिट जोड़ियां भी हैं, जिन्होंने दर्शकों का बेशुमार प्यार बटोरा है। हालांकि, कुछ चहेते स्टार्स ऐसे भी हैं जो पर्दे पर रोमांटिक केमिस्ट्री जमाने के बाद उसी को-स्टार के भाई-बहन बने हैं। इस लिस्ट में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय तक का नाम शामिल है-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
देव आनंद और जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' में देव आनंद और जीनत अमान भाई-बहन बने थे। वहीं, इन्हें 'हीरा पन्ना' और 'डार्लिंग-डार्लिंग' समेत कई फिल्मों में अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतते देखा गया।
विज्ञापन

3 of 7
रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो चमकते स्टार्स रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा पांच जून वर्ष 2015 को रिलीज हुई फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भाई-बहन की भूमिका में नजर आए थे। वहीं, इन्हें 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्म में रोमांस फरमाते देखा जा चुका है।

Film Controversy: अन्नपूर्णानी विवाद के साथ हुआ 2024 का आगाज, इन चर्चित फिल्मों को लेकर भी मच चुका है घमासान

4 of 7
दीपिका पादुकोण-अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हाउसफुल' में दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल की बहन बनी थीं। इसके उलट फिल्म 'ओम शांति ओम' में दोनों इश्क लड़ाने में मशगूल नजर आए थे। 

Aamir Khan: जब मुंबई दंगों के दौरान शूटिंग करने से कतरा रहे थे आमिर खान, प्रहलाद कक्कड़ ने निकाली थी ये तरकीब
विज्ञापन

5 of 7
निरूपा रॉय-दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस निरूपा रॉय ने फिल्म 'राम और श्याम' में दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की बड़ी बहन का किरदार निभाया था। इसके बाद वह फिल्म 'क्रांति' में उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आई थीं।

Prasanth Varma: कभी एसएस राजामौली से नफरत करते थे प्रशांत वर्मा, 'हनुमान' के निर्देशक का चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

6 of 7
ऐश्वर्या राय-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल है। दोनों फिल्म 'जोश' में भाई-बहन बने थे। इसके बाद दोनों को बड़े पर्दे पर लवर्स की भूमिका में भी देखा गया। शाहरुख-ऐश्वर्या 'देवदास' और 'मोहब्बते' जैसी फिल्मों में अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे।

Fighter: 'फाइटर' के विदेशी प्रिंट में मौजूद है 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' गाना, नेटिजन्स का भड़का गुस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेमा मालिनी-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने पर्दे पर कई दफा अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता है। दोनों को 'देश प्रेमी', नसीब' और 'सत्ते पे सत्ता' जैसी मूवी में बतौर कपल रोमांस फरमाते देखा गया है। वहीं, ये दोनों सितारे फिल्म 'गहरी चाल' में भाई-बहन के किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें