फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: वर्षों बाद कास्टिंग काउच में रणवीर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे एक अंधेरी सी जगह पर बुलाया

Wed, 16 Nov 2022 04:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह बॉलीवुड के शानदार अभिनेता हैं, जिन्होंने एक से एक हिट फिल्म देकर हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है। अभिनेता ने इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए एक लंबा स्ट्रगल देखा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर सिंह को भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इस बारे में अभिनेता ने अब खुलासा किया है। रणवीर सिंह ने बताया है कि एक प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था कि स्मार्ट और सेक्सी बनो। 
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रणवीर सिंह मार्राकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए, यहां पर रणवीर को फिल्म फेस्टिवल में एटोइले द ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणवीर ने एक स्पीच दी, जिसमें अभिनेता ने अपने कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को दुनिया के सामने रखा। रणवीर सिंह ने कहा, 'एक बार एक प्रोड्यूसर ने मुझे बुलाया था। उस प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म में काम देने की बात कही। तब उस प्रोड्यूसर ने किसी और शख्स के जरिए मुझे एक अंधेरी सी जगह पर बुलाया लिया था। तब उस आदमी ने मुझसे कहा था कि तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर? मैं खुद को स्मार्ट नहीं समझता तो मैंने कहा कि मैं हार्ड वर्कर हूं। इस पर उन्होंने कहा कि डार्लिंग स्मार्ट बनो, सेक्सी बनो।

Bhojpuri: भोजपुरी के इन सितारों ने इंडस्ट्री में आकर बदल लिया अपना असली नाम, जानिए क्या थी इसके पीछे की वजह
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे रणवीर सिंह ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि उन दिनों तीन से साढ़े तीन साल तक मैंने ऐसी ही चीजों का सामना किया। अब मुझे लगता था कि यह वो समय था, जिसने मुझे आज मिल रहे मौके की कीमत को समझाया है। इतना ही नहीं, रणवीर ने यह भी बताया कि मजे लेने के लिए प्रोड्यूसर ने उनके पीछे कुत्ते तक छोड़ दिए थे। अभिनेता ने उस प्रोड्यूसर का नाम तो नहीं बताया। लेकिन यह जरूर कहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं है। 

KRK vs SRK: केआरके के बदले बोल, माफी मांगने के कुछ दिन बाद शाहरुख पर कसा तंज, कहा- पठान फ्लॉप नहीं हुई तो...
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में दिखाई देंगे। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का निर्देशन करण जौहर ने किया है और इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, 'सर्कस' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें