फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल देव की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह, शुरू हुआ प्रैक्टिस सेशन, देखिए PHOTOS

Thu, 26 Oct 2017 09:02 AM IST
Team Digital
विज्ञापन
1 of 5
एनर्जी हाउस के नाम से मशहूर एक्टर रणवीर सिंह एक समय में कई काम कर सकते हैं। ये हम नहीं बल्कि उनकी एक्टिविटीज कह रही हैं। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन में बिजी होने के बावजूद उन्होंने 1983 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम पर बन रही फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बीते दिनों रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा में एक फुटबॉल ग्राउंड पर देखे गए। जहां शायद उनका प्रेक्टिस सेशन चल रहा होगा। बाद में उनके सह अभिनेता डिनो मोरिया भी उनके साथ ग्राउंड पर फुटबॉल खेलते देखे गए। खिलाड़ी या खेल को रूपहले पर्दे पर उतारना कभी भी आसान नहीं होता। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एक खिलाड़ी के रूप में दिखना और प्रदर्शन करना दोनों ही काफी अहम होता है। खेल या खिलाड़ियों पर बनी बायोपिक में पहले सुशांत सिंह राजपूत और उसके पहले प्रियंका चोपड़ा की मेहनत किसी से छिपी नहीं है।

4 of 5
- फोटो : ANI
फिल्म के बारे में निर्देशक कबीर खान ने कहा कि उनकी यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक नहीं है बल्कि यह भारत के 1983 के क्रिकेट विश्व कप जीतने की कहानी है। रणवीर सिंह 1983 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में होंगे। खास बात ये है कि खुद कपिल देव ही अभिनेता रणवीर सिंह को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि भारत ने 1983 में कपिल देव के नेतृत्व में इंग्लैंड में विश्व कप जीता था। फिल्म के लिए पूरी टीम क्रिकेट की तैयारी से गुजरेगी। एक बूट कैंप होगा जहां अभिनेताओं को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी जाएगी। 1983 की विश्वकप विजेता टीम भी फिल्म में मदद करेगी। जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें