दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों सिर्फ पार्टी के मूड में है । काम को भूल दीपवीर पिछले 15 दिन से या तो आराम कर रहे हैं या फिर पार्टी । दीपिका-रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रॉयल शादी की थी ।
विज्ञापन
2 of 7
ranveer deepika
- फोटो : instagram
इसके बाद 21 नवंबर को दीपिका के मायके की ओर से बेंगलुरु में एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी । ये पार्टी 5 स्टार होटल 'द लीला' में हुई थी । अब 24 नवंबर को रणवीर की बहन यानी दीपिका की ननद रितिका ने अपने भाई-भाभी के लिए एक वेडिंग डीजे पार्टी रखी ।
विज्ञापन
3 of 7
ranveer deepika
- फोटो : instagram
ये पार्टी मुंबई के ग्रांड हयात होटल में देर रात तक चली । इस पार्टी की थीम रितिका ने ही डिसाइड की थी । पार्टी में दीपिका और रणवीर का आउटफिट शानदार था । दीपिका एक बार फिर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए लहंगे में नजर आईं ।
4 of 7
ranveer deepika
- फोटो : instagram
वहीं रणवीर ने मनीष अरोड़ा के डिजाइन किए हुए चमकते हुए कपड़े पहने । इस पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । ये पहली बार था जब दीपिका और रणवीर जमकर नाचते नजर आए ।
विज्ञापन
5 of 7
ranveer deepika
- फोटो : instagram
पार्टी के कई डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । रणवीर और दीपिका डांस करने का मौका कभी नहीं छोड़ते । इसके अलावा दीपिका की ननद रितिका भी 'लुंगी डांस' गाने पर डांस करती हुई नजर आईं । रितिका वैसे तो लाइम लाइट से दूर रहती हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
ranveer deepika
- फोटो : instagram
रणवीर की शादी के चलते वो चर्चा में आ गईं । पूरी शादी में वो अपने भाई-भाभी के साथ रहीं । इसके अलावा बेंगलुरु रिसेप्शन में भी रितिका को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा गया । खूबसूरती के मामले में रितिका भी अपनी भाभी दीपिका से कम नहीं हैं।
रितिका ने इस डीजे पार्टी में मरून कलर का कुर्ता पहना । हमेशा की तरह वो बहुत खूबसूरत लग रही थीं । रितिका को लेकर रणवीर ने बताया था कि वो मां की तरह ही उनका ख्याल रखती हैं । रितिका के लाड-प्यार की वजह से ही रणवीर इतना बिगड़ गए हैं ।