फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' विरोध के बीच पहली बार रणवीर सिंह ने खेला दांव, खिलजी का ये रूप खत्म कर सकता है विवाद

Mon, 22 Jan 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
'पद्मावत' विरोध के बीच रणवीर सिंह ने एक ऐसा दांव खेला है जिसके बाद शायद फिल्म का विरोध कम हो सकता है। रणवीर ने अलाउद्दीन के किरदार की नकारात्मकता को दिखाते हुए एक कोलार्ज शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने खिलजी को Monster यानि शैतान या दरिंदा नाम भी दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने अपने इस ट्वीट में संजय लीला भंसाली के खिलजी को एक शैतान के रूप में परिभाषित किया है। पद्मावत के विरोध को देखते हुए रणवीर सिंह का खिलजी को एक शैतान के रूप में परिभाषित करना फिल्म के लिए मददगार साबित हो सकता है। वैसे भी खिलजी की गिनती क्रूर, वहशी, मक्कार और मौकापरस्त शासक के रूप में ही होती है। जो तस्वीर में खिलजी यानि रणवीर सिंह की आंखों में साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh
फिल्म में खिलजी और रानी पद्मिनी के लव सीन को लेकर छिड़ा विवाद इस कदर बढ़ा कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देश के 4 बड़े राज्यों में बैन हो गई। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म बैन को निराधार करार दिया लेकिन विवाद कम नहीं हुआ।

 

4 of 5
Ranveer Singh
ऐसे में करणी सेना समेत विरोध में खड़े तमाम संगठनों तक रणवीर सिंह यही संदेश पहुंचाना जरूरी है कि भंसाली की इस पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी कोई हीरो नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh
हालांकि देशभर में तीन दिन बाद यानि 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत के खिलाफ राजपूत संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजपूत संगठन फिल्म की रिलीज रोकने के लिए हर तरह से हिंसा करने की बात भी कह रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पद्मावत विवाद कौन सा मोड़ लेता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें