पद्मावत में निभाए गए खिलजी के अपने रोल के लिए रणवीर सिंह को हर तरफ से वाहवाही मिल रही है। रणवीर की जबरदस्त एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बहुत प्रशंसा मिल रही है। रणवीर ने खुद को दिए जा रहे क्रेडिट पर खुलकर बात की है। रणवीर ने कहा है कि सेट पर मौजूद दूसरा एक्टर आपका काम आसान कर देता है।
विज्ञापन
2 of 4
रणवीर ने कहा, जैसा आपका को-स्टार होता है , आप भी वैसे ही काम करते हैं। अच्छे को-एक्टर आपका काम आसान कर देते हैं और आपकी परफॉर्मेंस को भी बढ़ाते हैं। मैने ऐसा कई बार अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, आलिया और अब जिम सरभ के साथ काम करते हुए महसूस किया है। बता दें कि रणवीर ने करियर की शुरुआत अनुष्का के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी। फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली थी।
विज्ञापन
3 of 4
रणवीर ने कहा वे खुद को बहुत लकी मानते हैं कि करियर की शुरुआत से ही उन्हें ऐसे अच्छे एक्टर्स के साथ काम करने को मिला जिससे उनका काम भी बेहतर हुआ और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिम सरभ के साथ काम करने को लेकर भी रणवीर ने ऐसा कहा था। रणवीर ने कहा था कि कफूर के कारण ही खिलजी के किरदार को मजबूती मिली।
फिलहाल रणवीर सिंह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी।