फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है ये शख्स जिसके साथ दिखे रणवीर से लेकर शाहरुख तक, अचानक मौत से सब सदमे में

Tue, 11 Jun 2019 04:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh, shah rukh khan, jatin dulera - फोटो : social media
रणवीर सिंह बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया कि हर कोई हैरान रह गया। एक घटना ने रणवीर को अंदर तक हिला दिया तभी तो वो फैंस के साथ अपनी दिल की बात कहे बिना नहीं रह पाए।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh, jatin dulera - फोटो : social media
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस शख्स के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा- 'RIP लिटिल होम'। इन तस्वीरों के बाद हर कोई जानना चाह रहा था कि आखिर रणवीर के साथ खड़ा ये शख्स कौन है।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan, jatin dulera - फोटो : social media
रणवीर सिंह के इस फैन का नाम जतिन दुलेरा है जिसकी अचानक मौत हो गई। रणवीर के अलावा जतिन की बॉलीवुड के कई और सेलिब्रिटीज के साथ की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो शाहरुख से लेकर सलमान तक के साथ दिखाई दे रहे हैं।

4 of 5
priyanka chopra, jatin dulera - फोटो : social media
जतिन ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी सांस नहीं ले पाने की वजह से वो बाथरूम में ही गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक, उन्हें कोई बुरी आदतें भी नहीं थीं। जतिन के पिता बहुत ही कम उम्र में गुजर गए। उनकी मां एक सरकारी ऑफिस में काम करती हैं जबकि जतिन फरहान अख्तर के ऑफिस के पास काम करता था। जतिन का अंतिम संस्कार आज मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा जिसमें करीब 700 लोग शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh, jatin dulera - फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल फिल्म 83 की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी। शादी के बाद रणवीर और दीपिका की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह एक साथ नजर आएंगे। फिल्म में कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं। अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें