फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान के इस शख्स ने रणवीर सिंह को दिलवाया था पहला रोल, 8 साल बाद बड़ा खुलासा

Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने बीते 8 सालों में सफलता की उन बुलंदियों को छू लिया है जहां तक पहुंचना हर एक्टर का सपना होता है। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में गुजराती लड़के का किरदार हो या फिर 'बाजीराव -मस्तानी' में पेशवा का रोल। दोनों को ही रणवीर सिंह ने ऐसे निभाया कि वह यादगार बन गए। इस बीच रणवीर एक इवेंट में पहुंचे और 8 साल पुराने राज का खुलासा किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। 'न्यूज 18 राइजिंग इंडिया सम्मिट' में रणवीर सिंह ने पहली फिल्म के बारे में ऐसी बात बताई जिसे लोग नहीं जानते होंगे। रणवीर सिंह ने कहा - 'रणबीर कपूर ने बैंड बाजा बारात में काम करने के लिए इंकार कर दिया था जिसके बाद यह फिल्म मुझे ऑफर हुई। यशराज फिल्म्स एक नए चेहरे की तलाश कर रहा था और इस तरह यह रोल मुझे मिला।'
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
रणवीर ने कहा - 'मैं न तो कोई वीडियो में दिखा और न ही कभी मॉडलिंग की। अचानक से रोल मिलना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। करीब 3 साल तक हाथ में पोर्टफोलियो लेकर घूमा।' आपको बता दें, रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एनर्जेटिक हीरो कहा जाता है। 

4 of 5
deepika padukone, ranveer singh
इसके साथ ही रणवीर सिंह ने कहा - 'पहली बार लाइमलाइट में आने पर काफी नर्वस था। फिल्म रिलीज होने के तीन दिन बाद लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया। मुझे उस वक्त यह नहीं पता था कि कैसे इन सब चीजों को डील करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में अनुष्का शर्मा थीं। रणवीर को बॉलीवुड में महज 8 साल हुए हैं लेकिन इस एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर कुछ ही समय में एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें