फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आंख मारे ओ लड़का आंख मारे...’ पर सारा अली खान के साथ थिरकेंगे रणवीर सिंह

Tue, 26 Jun 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सारा अली खान, रणवीर सिंह
विज्ञापन
फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ में आपको अरशद वारसी पर फिल्माया गाना ‘आंख मारे ओ लड़का आंख मारे...’तो याद होगा। गाना उस दौर के सुपरहिट सॉग्स की लिस्ट में शामिल था। जिसमें अरशद वारसी, सिमरन के साथ डांस करते नजर आए थे। 
विज्ञापन


यह गाना न सिर्फ उस समय सुपरहिट हुआ था, बल्कि इस गाने ने युवाओं के बीच पनपते प्यार के क्रेज को बढ़ा दिया था। अब आप एक बार फिर इस गाने का नया वर्जन सुनेंगे लेकिन इस गाने में अरशद-सिमरन नहीं बल्कि रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान नजर आएंगी। दरअसल यह गाना एक बार फिर रीक्रिएट किया जा रहा है फिल्म 'सिंबा' के लिए।

खबरे हैं कि रोहित शेट्टी ने इस गाने को रीमिक्स करने की जिम्मेदारी तनिष्क बागची को दी है। तनिष्क ने बीते महीनों में कई सारे पुराने गानों को रीमिक्स किया है। इनमें ‘द हम्मा सॉन्ग’, ‘गुलाबी आंखे, ‘मेरे रश्के कमर’, ‘कुड़ियां शहर दियां’, ‘रात बाकी’, ‘हवा-हवाई जैसे गाने शामिल हैं।
विज्ञापन


सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिंबा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें