बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी नई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने फिल्म में काम करने के पलों को याद किया है। उन्होंने कहा कि वह दोस्तों के साथ मिलकर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जिस पर सभी विश्वास करते हों। अभिनेता ने कहा कि वह अपने उद्देश्य में कामयाब हुए हैं और उन्होंने ऐसे रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म बनाई है, जिसे कलाकारों के साथ-साथ फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।