फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने अपनी मां से रोते हुए कहा, 'मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा'... 'मुझसे हो ही नहीं पा रहा '

Mon, 05 Feb 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh
फिल्म 'पद्मावत' में अपने किरदार से लोगों के दिल में दहशत फैलाने वाले 'खिलजी' ने हाल ही में अपने बारे में एक अहम खुलासा किया है। नवभारतटाइम्स.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि 'फिल्म डिले होने की वजह से उन्हें शूटिंग के दौरान क्या-क्या बर्दाश्त करना पड़ता था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Ranveer Singh
रणवीर ने बताया कि फिल्म 'पद्मावत' की शूटिंग के लिए उन्हें मात्र 45 दिन ही मिले थे। खास बात यह थी कि इन 45 दिनों में कोई छुट्टी या किसी तरह का कोई ब्रेक भी नहीं था। रणवीर ने कहा, ' आमतौर पर संजय सर की फिल्मों में हर महत्वपूर्ण सीन के बाद ऐक्टर को कम से कम 2 दिन का ब्रेक मिलता है... लेकिन यहां शूटिंग में डिले और समय की कमी की वजह से हर मिनट कीमती था।

लगातार शूटिंग करनी पड़ रही थी। शूटिंग का माहौल कुछ ऐसा हो गया था कि किसी दिन मैं एक सीन में चिल्ला रहा हूं, तो ठीक उसके अगले दिन मैं शाहिद के साथ ऐक्शन वाला युद्ध सीन कर रहा हूं और उसके बाद डांस के सीन शूट कर रहा हूं। इस तरह मेरे लिए शूटिंग करना बेहद हेवी रहा।'

 
विज्ञापन

3 of 4
ranveer singh
रणवीर ने अपने दिल का हाल बताते हुए कहा, 'मेरा बदन टूट रहा था। मैं आज भी शूटिंग का 37 वां दिन भूल नहीं पाता हूं, उस दिन मैंने अपनी मां को फोन किया और खूब रोया... मैंने मां से रोते हुए कहा कि अब मुझसे नहीं हो रहा है, अब मैं नहीं कर पा रहा हूं।

इतनी शिद्दत से 37 दिन पूरे करने के बाद पहली बार मुझे लगा था कि यह शूटिंग मुझे बुरी तरह इफेक्ट कर रही है। मेरा दिल और जहन शूटिंग करना चाहता था लेकिन मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा था, मेरा पूरा बदन टूट रहा था, मुझसे हो ही नहीं पा रहा था।' 

 
विज्ञापन

4 of 4
ranveer singh
रणवीर ने कहा, 'मुझे आज भी याद है, एक दिन जब मुझे लगने लगा था कि अब मुझसे नहीं हो पाएगा, उस दिन शूटिंग के समय मुझे चोट लग गई थी, मेरे मुंह से खून भी निकल रहा था और मैं रोते हुए सेट से बाहर निकला, मैं पसीने में लतपथ था, मेरे मेकअप मैन यानी माने दादा जो मेरे पिता सामान हैं, उन्होंने मुझे सांत्वना दी, मेरे आंसू पोछे तो मैं शांत हुआ, मैंने थोड़ी देर बाद दादा को कहा कि दादा यह दिन और समय आप याद रखना, आज मेरे आंखों में आंसू हैं, पूरा बदन पसीने में लतपथ है और खून भी बह रहा है।

जब फिल्म की कास्ट और क्रू मेंबर की स्क्रीनिंग हुई तब फिल्म देखकर बाहर निकले दादा ने मुझे जोर से भींचते हुए गले लगा लिया था। इस फिल्म के दौरान खूब कठिनाई और रुकावटें हुईं लेकिन इन कठिनाइयों का मूल्य था।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें