फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेडपूल 2' में आवाज देने पर रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बोले - 'ऑनस्क्रीन देना चाहता था गालियां'

Fri, 18 May 2018 12:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
सुपरमैन पर आधारित 'डेडपूल 2' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 'डेडपूल 2' फिल्म इस बार सुपरमैन से ज्यादा बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की वजह से काफी चर्चा में है। रणवीर सिंह ने 'डेडपूल 2' में अपनी आवाज दी है जिसने फैंस के लिए इस फिल्म के उत्साह को दोगुना कर दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh
'डेडपूल 2' में रणवीर सिंह ने फिल्म के लीड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स के लिए अपनी आवाज को हिंदी भाषा में डब किया है। इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह की दीवानगी भी साफ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर ने सुपरमैन की ड्रेस में कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh
8 साल के फिल्मी सफर में ऐसा पहली बार हुआ है कि रणवीर ने किसी फिल्म के लिए अपनी आवाज दी हो। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जब रणवीर सिंह से इस फैसले के पीछे की वजह जानने की कोशिश की तो उनका जवाब आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

4 of 5
ranveer singh
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा - 'मैंने बस इसलिए इसे हां कर दिया क्योंकि मुझे पता था कि हिंदी में गालियां ऑनस्क्रीन देते हुए बड़ा मजा आएगा। मैं बस ऑनस्क्रीन हिंदी में गालियां देना चाहता था।' 'डेडपूल 2' फिल्म एक्स मैन सीरीज की 11वीं फिल्म है।शुरुआत में इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deadpool
दो साल पहली आई 'डेडपूल' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग की थी लेकिन इस बार ट्रेड अनुभवियों के अनुसार हालात बहुत बदल चुके हैं और 'डेडपूल 2' को 13 से 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। वहीं अमेरिका में 150 मिलियन डॉलर की ओपनिंग मिलने का अनुमान है।'डेडपूल 2' में रायन रेनाल्ड्स लीड रोल में हैं और उनके साथ जोश ब्रोलिन, मोरेना बैक्करीन, जैक केसी और जजी बिट्स की भी अहम रोल में हैं। 'डेडपूल 2' को डेविड लीच ने डायरेक्ट किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें