पद्मावत को मिली जबरदस्त सफलता के लिए रणवीर सिंह को हर ओर से बधाई मिल रही है। खिलजी के किरदार में जान फूंकने के लिए रणवीर को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स की भी तारीफ मिल रही है। मीडिया से बात करते हुए रणवीर ने अपने को-स्टार जिम सरभ की तारीफ के पुल बांधे। साथ ही यह भी बताया कि आखिर जिम को मलिक कफूर का रोल किस तरह मिला। आइए हम भी जानते हैं....
विज्ञापन
2 of 4
रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने ही जिम को इस रोल के लिए रेकमेन्ड किया था। उन्होंने बताया कि जिम ने रोल को बेहतरीन ढंग से निभाया। जब फिल्म 'नीरजा' में उन्होंने 'जिम' का काम देखा तभी उन्हें लगा था कि यह लड़का कमाल का है और मलिक के किरदार के लिए भंसाली से सिफारिश कर दी, और इसी तरह उसे यह रोल मिला।
विज्ञापन
3 of 4
पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी का समलैंगिक गुलाम बना मालिक कफूर फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार था जिसे अनदेखा किया ही नहीं जा सकता। रणवीर ने यहां तक कहा कि कफूर के कारण ही खिलजी के किरदार को मजबूती मिली। रणवीर ने अपने रोल का पूरा क्रेडिट खुद न लेते हुए उसे जिम सरभ के साथ बांटा।
तारीफ करने के मामले में 'जिम सरभ' भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी रणवीर के काम की जम कर तारीफ की। जिम ने कहा, "रणवीर कमाल के को-स्टार हैं और बेहद रिस्पॉन्सिव हैं। उनके साथ काम करना बेहद गजब का और सुंदर अनुभव रहा।"