फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gehraiyaan: सिद्धांत के साथ दीपिका के बोल्ड सीन्स पर आया रणवीर का रिएक्शन, बोले- मुझे भी साइन कर लो...

Fri, 21 Jan 2022 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह ने दीपिका की फिल्म गहराइयां पर अपना रिएक्शन दिया है - फोटो : social media
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी अगली फिल्म 'गहराइयां' को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर अभी बीते दिन ही रिलीज हुआ है और इस ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें इन दोनों के बीच बहुत सारे बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए हैं और इन्हीं सीन्स पर अब दीपिका के पति रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी राय जारी की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh
कुछ ऐसा है रणवीर सिंह का रिएक्शन
'गहराइयां' जल्द ही ओटीटी प्लैटफार्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके ट्रेलर पर न केवल दर्शकों ने बल्कि स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शानदार बताया है। अब इसपर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी अपनी राय दी है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "मूडी, सेक्सी और इंटेंस, डोमेस्टिक नोअर? मुझे भी साइन कर लो। आप सभी मेरे फेवरेट हो शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।" 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका को टैग कर लिखी ये बात
दीपिका को अपनी पोस्ट में टैग करते हुए रणवीर ने लिखा, "मेरी बेबी गर्ल आप बिल्कुल फैजीलिअन बॉक्स की तरह दिख रही हो।" रणवीर के पोस्ट पर अन्नया पांडे ,सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो ने भी कमेंट कर लिखा, "हम आपकी इस पोस्ट की गहराइयों को समझते हैं।"

4 of 5
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मा प्रोडक्शन ने बनाई है फिल्म
करण जौहर ने ट्रेलर लॉन्च के समय खुद कहा कि फिल्म ‘गहराइयां’ प्रेम, लालसा और तड़प की कहानी है। फिल्म का ट्रेलर भी दिखाता है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के किरदार अपने अपने साथियों को छोड़ करीब आते हैं और पूछते भी है, ‘आर वी जस्ट मेस्ड अप पीपल?’ और, फिर एक दूसरे की बाहों में खो जाते हैं। ये नए जमाने की नई प्रेम कहानी है। ऐसी प्रेम कहानी जिसमें बेवफाई की भी अपनी वजहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गहराइयां - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
शकुन बत्रा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 11 फरवरी, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म 'गहराइयां' में नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर ने भी अहम किरदार निभाए हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें