फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर को मिला कपिल देव के इस 'दोस्त' का साथ, बाकी 10 खिलाड़ियों की कास्टिंग पड़ रही कबीर खान पर भारी

Wed, 16 Jan 2019 10:26 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
सिम्बा की सक्सेस के बाद सिनेमा के वीर रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग की तैयारियो में जुट गए हैं। 1983 में क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहे बलविंदर सिंह संधू इस फिल्म के लिए रणवीर को कपिल देव की तरह बॉलिंग और बैटिंग करना सिखा रहे हैं। क्रिकेट का पहला विश्वकप जीतने वाली इस टीम के कप्तान कपिल देव थे और फिल्म में रणवीर कपिल का ही किरदार कर रहे हैं। लेकिन, जितनी आसानी से रणवीर महान क्रिकेटर कपिल देव के बॉलिंग और बैटिंग एक्शन सीख रहे हैं, उतनी ही बड़ी मुश्किल इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान के सामने आ रही है, टीम के बाकी 10 खिलाड़ियों की कास्टिंग की।
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
फिल्म में एक अहम रोल मोहम्मद जीशान अयूब को भी मिला है। फिल्म 83 की लॉन्चिंग दो साल पहले हुई थी, लेकिन उसके बाद रणवीर पहले पद्मावत और फिर सिम्बा में बिजी हो गए। फिल्म के डायरेक्टर शुरू से कबीर खान ही रहे हालांकि इसके कुछ प्रोड्यूसर्स बदलते रहे। अब इस फिल्म में पैसा लगा रहे है विष्णुवर्धन इंदूरी जिनका नाम हाल के दिनों में एन टी रामाराव की बायोपिक को लेकर खूब चर्चा में रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
इंदूरी चाहते हैं कि फिल्म 83 की शूटिग जल्दी से जल्दी शुरू हो जाए, लेकिन कबीर खान के सामने संकट फिल्म की कास्टिंग को लेकर है। साल शुरू होते ही इंदूरी की तरफ से दीपिका पादुकोण को फिल्म के लिए साइन करने का शिगूफा फैलाया गया जो पहले दिन ही फुस्स हो गया। फिल्म की कास्टिंग में असली पेंच फंसा है इसके कास्टिंग डायरेक्टर को लेकर। कबीर खान के साथ पहले इस फिल्म को विकास बहल भी प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन यौन शोषण के आरोपों में घिरने के बाद विकास को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।

4 of 5
Kabir Khan
विकास बहल के खास दोस्त मुकेश छाबड़ा फिल्म 83 के साथ अब भी कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़े हुए हैं। फॉक्स स्टार इंडिया की फिल्म किजी और मैनी की शूटिंग के लिए मुकेश इन दिनों सुशांत राजपूत और संजना सांघी के साथ पेरिस में हैं और इधर मुंबई में कबीर खान ने अपने स्तर पर भी फिल्म के कलाकारों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil dev 1983 world cup
1983 की वर्ल्ड कप टीम में शामिल रहे खिलाड़ियों के अलावा फिल्म में उस दौर के कुछ और खिलाड़ियों के भी किरदार दिखाई देंगे, जिनमें से एक अहम किरदार करसन घावरी का भी है। कपिल देव ने जब पाकिस्तान के फैसलाबाद मैदान में अपना करियर शुरू किया था तो उनके बोलिंग पार्टनर करसन घावरी ही थी। इस किरदार के लिए कबीर खान ने मोहम्मद जीशान अयूब को साइन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें