फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद के रोल को लेकर कुछ ऐसा बोले रणवीर, निराश हो जाएंगे फैंस

Fri, 02 Feb 2018 06:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
फिल्म 'पद्मावत' किसी ना किसी तरीके से सुर्खियां ही बटोर रही हैं। इस बार बात चली है कि फिल्म में खिलजी को रोल अदा करने वाले रणवीर सिंह ने एक्टर शाहिद कपूर की एक्टिंग का लोहा माना है। उन्होंने कहा कि फिल्म में शाहिद ने काबिले-तारीफ एक्टिंग की है...
विज्ञापन

2 of 5
Padmavati
जी हां, ये सच है, दरअसल, रणवीर सिंह ने करण जौहर के टीवी रियल्टी शो 'कॉफी विद करण' में फिल्म 'पद्मावत' में शाहिद के काम को सराहते हुए कहा है कि शाहिद ने फिल्म में उनसे अच्छी एक्टिंग की है। यहां तक कि रणवीर ने फिल्म 'कमीने" भी शाहिद की एक्टिंग की भी तारीफ की।
विज्ञापन

3 of 5
पद्मावती - फोटो : ani
वहीं, जब शाहिद कपूर से फिल्म 'पद्मावत' के खिलजी रोल के बारे में सवाल किया गया तो शाहिद ने कहा, 'मैं इन सब बातों की डिटेल में नहीं जाना चाहता। हमेशा याद रहे कि फिल्म के पहले हीरो डायरेक्टर ही होते हैं उसके बाद एक्टर आते हैं। हम दोनों ने ही अलग-अलग तरह से अभिनय किया क्योंकि हम दो अलग-अलग लोग है।' 

4 of 5
डेमो इमेज
बता दें कि इससे पहले ये बात सुर्खियों में थी कि शाहिद फिल्म 'पद्मावत' में खिलजी का रोल अदा करना चाहते थे। तो इस पर शाहिद का कहना था कि आखिर कौन इस रोल को नहीं करना चाहेगा। वहीं, जब फिल्म की शूटिंग चल रही होती थी तो शाहिद की शूट का जोन अलग था और शूट के बाद वे गाना सुनना पसंद करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Padmavati
लेकिन ये बात भी खबरों में आई थी कि रणवीर ने कहा कि अगर फिल्म "कमीने' उन्हें मिलती तो वे शाहिद कपूर से अच्छी एक्टिंग करते। खैर, आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' पिछले महीने की 25 तारीख से सिनेमाघरों में लगी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा बटोर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें