फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह ने किया फिल्म '83' की रिलीज स्थगित होने का एलान, बोले- 'सबसे पहले लोगों की सुरक्षा जरूरी'

Fri, 20 Mar 2020 11:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अगले महीने के दूसरे शुक्रवार को रिलीज होने की कतार में लगी हीरो नंबर वन रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कोरोना संकट के समाधान के बाद की जाएगी। रणवीर सिंह ने कहा कि ये फैसला लोगों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Ranveer Singh - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रणवीर सिंह ने इस आशय का एलान सोशल मीडिया पर करते हुए कहा, "83 केवल हमारी फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश की फिल्म है। लेकिन राष्ट्र का स्वास्थ्य और सुरक्षा हमेशा सबसे पहले आता है। सुरक्षित रहें, ध्यान रखें। हम जल्द ही वापसी करेंगे! ”
 
विज्ञापन

3 of 4
Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार विश्व विजेता बनने की कहानी कहती फिल्म 83 में रणवीर सिंह पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में हैं। वहीं उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की शादी के बाद उनके साथ ये पहली फिल्म है। वह फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी।
 
विज्ञापन

4 of 4
Film 83 Deepika Padukone first look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था- 'इस बारे में दीपिका पादुकोण कहती हैं, 'खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है यह मैंने मेरी मां में बेहद करीब से देखा है और मेरे लिए कई मायनों में 83 हर महिला को समर्पित है जो अपने पति के सपने को अपने सपनों से पहले रखती है।'

खतरे में है 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट का परिवार, धमकाते हुए कॉलर ने मांगे 25 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें