रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर का ट्रोलर्स को जवाब
इस न्यूड फोटोशूट को लेकर जबरदस्त ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर ने कहा कि वह हजार लोगों के सामने भी कपड़े उतार सकते हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अभिनेता के अनुसार फिजिकली नेकेड होना उनके लिए आसान है, लेकिन लोग उन्हें ऐसा देखकर असहज हो सकते हैं। ट्रोल करने वाले लोगों को दो टूक जवाब देते हुए रणवीर बोले,' मैं मेहनत करूंगा, पैसे कमाऊंगा और सिर से पैर तक गुची ब्रांड के कपड़े पहनूंगा अगर किसी को इससे दिक्कत है तो भाड़ में जाए।'