फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रणवीर सिंह की 'साली' के बारे में पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर लगाने लगे ठहाके

Fri, 04 Jan 2019 04:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
बॉलीवुड का पावरफुल कपल रणवीर और दीपिका अपनी शादी और रिसेप्शन पार्टी खत्म करने के बाद अब काम में जुट गए हैं। रणवीर सिंह जहां सिम्बा की सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग में जुट जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
simmba - फोटो : instagram
सिम्बा के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सिम्बा की पूरी टीम कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा में पहुंची। इस दौरान कपिल से लेकर कीकू शारदा तक सभी ने रणवीर सिंह की खूब चुटकी ली।
विज्ञापन

3 of 5
simmba - फोटो : instagram
द कपिल शर्मा शो में कीकू शारदा बच्चा यादव का किरदार निभा रहे हैं। कीकू ने रणवीर की साली को लेकर ऐसा मजाक किया कि एक पल तो रणवीर को भी समझ नहीं आया लेकिन तभी कीकू शारदा की बातें सुनकर सभी लोट-लोटकर हंसने लगे।

4 of 5
simmba - फोटो : instagram
बच्चा यादव यानी कीकू शारदा कहते हैं कि आपकी शादी में आपकी साली कहीं नजर नहीं आई। रणवीर कहते हैं कि मेरी साली तो... इसके आगे कीकू यादव तुरंत कहते हैं 'भंसाली'। जवाब सुनते ही रणवीर सिंह ठहाके लगाने लग जाते हैं। कीकू की टाइमिंग इतनी जबरदस्त रहती है कि सारा अली खान, रोहित शेट्टी और सोनू सूद सभी खुद को हंसने से रोक नहीं पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba - फोटो : instagram
सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की सिम्बा ने धमाल मचा रखी है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई सिम्बा ने राहत की सांस दी है। लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर रौनक देखने को मिली है। रोहित शेट्टी की फिल्में आमतौर पर 100 करोड़ के क्लब को पार कर जाती हैं। सिम्बा इस क्लब में शामिल होने वाली उनकी 8वीं फिल्म है। 28 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें