फिल्म 'सिम्बा' और 'पद्मावत' की कामबायी ने रणवीर सिंह को हिंदी सिनेमा के टॉप तीन सितारों की लिस्ट में ला खड़ा किया है। उनका कॉम्पटीशन अब रणबीर कपूर और आयुष्मान खुराना से है। इन्हीं तीन सितारों ने साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की लेकिन ब्रांड वैल्यू के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' ने उनको नुकसान ही पहुंचाया है क्योंकि फिल्म की कमाई का क्रेडिट इसके निर्देशक रोहित शेट्टी के खाते में जमा हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Ranveer Singh
- फोटो : social media
'सिम्बा' की कामयाबी को लेकर रणवीर कहते हैं, “एक कलाकार के रूप में मैं हमेशा से दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता रहा। साथ हर फिल्म में उन्हें कुछ नया देने की कोशिश करता हूं। एक एक्टर के रूप में विकसित होने के लिए खुद को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास भी करता हूं।”
विज्ञापन
3 of 5
ranveer singh
फिल्म सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टैम्पर की ऑफीशियल रीमेक है। दोनों फिल्मों की तुलना में भी रणवीर कमजोर पड़ रहे हैं। फिल्म की कमाई को लेकर रणवीर करते हैं, "मैंने इस तरह की आउट एंड आउट मसाला एंटरटेनर कभी नहीं की थी। ये उस तरह की फिल्म है जो मैं हमेशा से करना चाहता था।” लेकिन, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सिम्बा की कामयाबी को रोहित शेट्टी की ऐसी आठवीं फिल्म के रूप में प्रचारित किया जा रहा है जिसने 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की।
4 of 5
Ranbir Kapoor
रोहित शेट्टी का फॉर्मूला उनके लिए फिट भी रहता है। लेकिन, न 'चेन्नई एक्सप्रेस' से शाहरुख खान को कोई फायदा हुआ और न ही रणवीर सिंह को 'सिम्बा' का फायदा मिलता दिख रहा है। साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रणबीर कपूर की 'संजू' रही है। अकेले एक फिल्म से रणबीर ने जो लोकप्रियता हासिल की है, उसके मुकाबले आयुष्मान खुराना की 'अंधाधुन' और 'बधाई हो' की सम्मिलित कामयाबी और रणवीर सिंह की 'पद्मावत' और 'सिम्बा' की कमाई भी मैदान में डटी है।
रणवीर सिंह को भी समझ आ रहा है कि 'सिम्बा' जैसी फिल्में उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट तो लंबी कर सकती हैं, पर बतौर अभिनेता उनको हिंदी सिनेमा की टॉप पोजीशन पर 'गली बॉय' और '1983' जैसी फिल्में ही पहुंचाएंगी।