फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह का बिना कपड़ों के वीडियो बना रहा था एक शख्स, 'खिलजी' ने ऐसे सिखाया सबक

Thu, 22 Mar 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि उनके एक फैन ने उनका बिना कपड़ों के वीडियो बना लिया था। उन्होंने बताया कि स्विमिंग के बाद जब वह चेंचिंग रूम में गए तब वहां एक कि एक शख्स ने उनका नेकेड वीडियो बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh
'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया, 'मैं चेंजिंग रूम में था। अपने बाल सुखा रहा था, तभी मेरी नजर एक शख्स पर पड़ी जो मेरा वीडियो बना रहा था। उसके सेलफोन का फ्लैश भी ऑन था।' उन्होंने कहा, 'अगर उसने लाइट ऑफ कर रखा होता तो पकड़ा नहीं जाता।'
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने फौरन दिमाग लगाया और उस शख्स के हाथ से फोन छीनकर सबसे पहले वीडियो डिलीट किया। उन्होंने कहा, 'मैं चेंजिंग रूम से निकलकर उस आदमी के पीछे दौड़ा और चिल्लाया। जैसे ही मैंने शोर मचाया वह शख्स सहम गया और भागना भूल गया।' एक्टर ने कहा, 'मैं फौरन उसके पास गया, फोन छीना और वीडियो डिलीट कर दिया।'

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : Instagram
रणवीर सिंह ने बताया कि उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। हाल ही में जब वह एक क्लब में वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब वहां लोगों का जमावड़ा लग गया और इसकी वजह से रोड पर ट्रैफिक जाम भी लग गया था। तब एक्टर ने फैन्स से अपील की कि वे एक-एक कर उनके साथ सेल्फी लें। एक्टर की इस अपील के बाद सभी ने लाइन लगाकर उनके साथ सेल्फी ली। रणवीर ने बताया कि इस 'फैन ड्रिल' की वजह से उनका काफी वक्त बर्बाद हो गया और वह थक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh
फिल्म 'पद्मावत' में 'खिलजी' का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह की खूब तारीफें हुईं। फिलहाल वह जोया अख्तर की फिल्म 'गुली ब्वॉय' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वह रैप सिंगर का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' और कबीर खान की फिल्म '83' भी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें