रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान रणवीर सिंह अपने फ्यूचर किड्स के बारे में बात करते नजर आए। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के लिए कोंकणी भाषा सीख रहे हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की मातृभाषा है। आखिर बच्चों के लिए उन्हें कोंकणी भाषा सीखने की जरूरत क्यों पड़ रही है, इसकी वजह भी रणवीर ने बताई। उन्होंने कहा, 'मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।'