फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह को पीएम मोदी ने दी 'जादू की झप्पी', इस वजह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की मुलाकात

Fri, 11 Jan 2019 12:40 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh with PM - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के यंगस्टर्स से मुलाकात की। इस बैठक में भारतीय संस्कृति पर सिनेमा के प्रभाव पर चर्चा हुई। बैठक में बॉलीवुड के एक्टर्स और फिल्ममेकर शामिल हुए। इसके बाद सभी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचाईं और उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
विज्ञापन

2 of 5
PM with Bollywood Celebrities - फोटो : Amar Ujala
सिम्बा की सक्सेस एन्जॉय कर रहे रणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पोज दिए। ये तस्वीर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- 'जादू की झप्पी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ मिलकर खुशी हुई।' 
विज्ञापन

3 of 5
Karan Johar with PM - फोटो : Amar Ujala
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ये बैठक आयोजित कराई थी। करण जौहर ने भी पीएम मोदी के साथ पोज दिए। बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं। उस वक्त बैठक में बॉलीवुड की ओर से किसी महिला के नहीं होने से काफी विवाद हुआ था।

4 of 5
Rohit Shetty with PM - फोटो : Amar Ujala
सिम्बा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ये तस्वीर शेयर की। रोहित शेट्टी ने लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस फोर्स पर फिल्म बनाने के लिए सराहना की। मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Varun Dhawan with PM - फोटो : Amar Ujala
रणवीर सिंह और करण जौहर के अलावा बैठक में वरुण धवन भी शामिल हुए। इसके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें