फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी का कंधा तो किसी का टूटा घुटना: शूटिंग पर बुरी तरह घायल हो चुके हैं ये 10 बॉलीवुड स्टार्स

Sat, 29 May 2021 09:45 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शूटिंग पर घायल हुए ये स्टार्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में शुरुआती दौर से ही स्टार्स के शूट पर फाइटिंग सीन, स्टंट और एक्शन करने के चलते घायल होने का सिलसिला आज भी जारी है। हालांकि, बॉलीवुड के सितारों को देखकर लगता है कि वे एक शानदारक लग्जरियस लाइफ जी रहे हैं। लेकिन इसके पीछे की मेहनत वाकई हैरान करने वाली है। पर्दे के आगे एक्टर्स का गलैमर सबको बहुत पसंद आता है लेकिन एक्टर्स की झोली में गलैमर के साथ-साथ सारी परेशानियां भी आती हैं। आए दिन फिल्मी कलाकारों के घायल होने की खबरें आती रहती हैं। शूटिंग करते समय कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसका खामियाजा सितारों को भरना होता है। कभी कभी ये चोट बहुत बड़ी और यादगार हो जाती हैं। पुराने एक्टर्स की बात करे तो इसमें अमिताभ बच्चन का नाम सबसे पहले जहन में आता है जब वह फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक फाइटिंग सीन में घायल हो गए थे। ऐसे में नये दौर में बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की जो शूटिंग के दौरान बड़े हादसे का शिकार हुए। 

 
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे 'किंग खान' शाहरुख खान की। साल 2010 में आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में उन्हें गेस्ट रोल में देखा गया था। लेकिन एक सीन के दौरान उन्हें कंधे में गहरी चोट लगी और आज भी उनके कंधे का दर्द उन्हें परेशान करता है।
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान - फोटो : Twitter
इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। दरअसल, फिल्म 'वॉन्टेड' के एक स्टंट सीन के दौरान सलमान खान घायल हो गये थे। लेकिन उनके ठीक होने के बाद ही फिल्म की शूटिंग को दोबारा शूरू किया गया था। बता दें कि ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 

4 of 11
अभिषेक बच्चन - फोटो : file photo
साल 2012 में रिलीज हुई कॉमेडी और ड्रामा फिल्म 'बोल बच्चन' में अभिषेक बच्चन के काम को खूब सराहा गया। लेकिन, फिल्म में एक सीन के दौरान जब वह रिक्शे में जा रहे थे तो गिरने से उनके हाथों और कंधों में चोटें आईं।
विज्ञापन

5 of 11
बैंग बैंग - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का एक्शन हीरो भी कहा जाता है। ऋतिक अपनी फ़िल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग के एक स्टंट के लिए अभ्यास कर रहे थे। वह गलत तरीके से नीचे गिरे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गयी थी और उन्हें सिर की सर्जरी करानी पड़ी थी।
विज्ञापन

6 of 11
राउडी राठौर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, साल 2012 में आई हिट फिल्म 'राउडी राठौर' में अक्षय कुमार को एक खतरनाक सीन करने का अंजाम भुगतना पड़ा। इस सीन में उनके कंधे में गहरी चोट आई जिसके चलते खिलाड़ी कुमार को शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म को एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

7 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर जॉन अब्राहम के साथ फिल्म शूट करते वक्त जो हादसा हुआ उस पर विश्वास करना इतना आसान नहीं होगा। दरअसल, फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के एक सीन में उनके को-स्टार अनिल कपूर बंदूक चलाते हैं लेकिन गोली जॉन के गर्दन को छूती हुई निकल जाती है। इसके बाद जॉन की गर्दन से खून बहने लगता है। इस सीन में वह बाल-बाल बचे थे। 

8 of 11
कुली
साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' में अमिताभ बच्चन को एक फाइट सीन बहुत ही महंगा पड़ गया। इस सीन में वह एक्टर पुनीत इसर से लड़ते नजर आए। इस दौरान पुनीत का एक पंच अमिताभ के पेट में गलती से लग गया। उस दिन से लेकर आज तक अमिताभ बच्चन उसका हर्जाना भुगत रहे हैं। 

9 of 11
प्रियंका क्वाटिंको - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड और बॉलीवुड में जलवे बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा भी कई बार शूटिंग के दौरान चोटिल हुई हैं। अमरीकी टीवी शो 'क्वाटिंको' की शूटिंग के दौरान फिसल कर गिरने से प्रियंका के सिर पर चोट आई, जिसके तुरंत बाद उन्हें न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल में ले जाया गया। फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान भी वे बेहोश हो गई थीं।

10 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान हादसा हुआ था। रणवीर ने काफी एक्शन सीन्स किए थे। लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें सिर पर चोट लग गई जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। रणवीर को एक बार फिल्म गुंडे में भी चोट लग गई थी, लेकिन किसी एक्शन सीन में नहीं बल्कि डांस सीक्वेंस में। वह इस दौरान औंधेमुंह गिर गई थे।

 

विज्ञापन

11 of 11
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'खाकी' की शूटिंग के दौरान एक सीन में जीप को ऐश से 20 फीट की दूरी पर रुकना था। ऐश्वर्या इस सीन की रिहर्सल कर रही थीं तभी ड्राईवर से गाड़ी बेकाबू हो गई और ऐश गाड़ी से घायल हो गईं। उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इस हादसे ने उन्हें अस्पताल पहुचा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें