रणवीर सिंह IPL की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेेंस देने वाले थे जिसकी वजह से फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर का IPL सेरेमनी में परफॉर्म करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि उन्हें कंधे पर चोट लग गई है।
विज्ञापन
2 of 4
Ranveer Singh
रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने खबर की पुष्टि की है। प्रवक्ता के मुताबिक - ' फुटबॉल खेलते वक्त रणवीर के कंधे में चोट लग गई है। डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है।' ऐसे में उनके फैंस को झटका जरूर लग सकता है क्योंकि IPL ओपनिंग सेरेमनी 7 अप्रैल को है जिसमें महज 7 दिन ही बचे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Ranveer Singh
हालांकि आईपीएल परफॉर्मेंस के बारे में प्रवक्ता ने कहा - 'रणवीर डॉक्टरों की देखरेख में है। एक या दो दिन में यह पता चल जाएगा कि वह IPL में परफॉर्म करने की स्थिति में है या फिर नहीं।' इस खबर से रणवीर के फैंस निराश जरूर हो सकते हैं।
रणवीर के अलावा आईपीएल में वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीस, परिणीति चोपड़ा और कई एक्टर्स परफॉर्म करने वाले हैं। रणवीर का परफॉर्म करना या न करना उनकी हेल्थ पर निर्भर करता है। पद्मावत रिलीज के बाद से रणवीर बिना ब्रेक लिए 'गली ब्वॉय' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।