फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी 'जयेशभाई जोरदार', रणवीर ने यशराज स्टूडियो में शुरू की फिल्म की डबिंग

Fri, 18 Sep 2020 01:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स ने ये साफ कर दिया है कि हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ बन रही उनकी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। ये फिल्म सिर्फ और सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी, और इसी के हिसाब से फिल्म का काम पूरा करने की तैयारी शुरू हो गई। फिल्म में चर्चित फिल्मों ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘बमफाड़’ की हीरोइन पहली बार रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : instagram
कोरोना के संकट का जैसे जैसे डर कम हो रहा है। बड़े फिल्मी सितारों ने भी मुंबई में काम पर आना शुरू कर दिया है. रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की डबिंग शुरू कर दी है। गुरुवार देर शाम रणवीर को मुंबई के यशराज फिल्म्स स्टूडियो में देखा गया। उनकी इस फिल्म की शूटिंग देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से पहले ही खत्म हो गई थी। जल्द ही वह इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू करने वाले थे लेकिन तभी विश्वव्यापी बंदी का ऐलान हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर ने बीते शनिवार को ही छह महीने का ब्रेक लेने के बाद अपना काम फिर से शुरू किया है। सबसे पहले घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की। रणवीर की यह फिल्म सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी इसलिए फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि इसे सिनेमाघरों के खुलने तक तैयार कर लिया जाए।

4 of 5
शालिनी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म एक गुजराती लड़के की कहानी है जो समाज में लैंगिक समानता की बात पर विश्वास करता है। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, बोमन ईरानी, रत्ना पाठक और दीक्षा जोशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में शुरू की गई थी और फरवरी में इसे खत्म भी कर दिया गया। देश में लॉकडाउन लागू होने से पहले इस फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज करने की घोषणा हुई थी। इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह की कबीर खान के निर्देशन में बनी एक और फिल्म '83' बनकर तैयार है और सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही है। रणवीर इन दोनों फिल्मों के अलावा ‘सूर्यवंशी’ में भी दिखेंगे।

पढ़ें: मुंबई सागा के अटकते ही संजय गुप्ता को आई अपनी पुरानी फिल्म 'रक्षक' की याद, बोले, जल्द शुरू होगा काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें