फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिशन देने कई बार हॉलीवुड गए थे रणवीर सिंह, इसलिए ठुकरा दिए सभी ऑफर

Tue, 15 Jan 2019 07:38 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
बॉलीवुड के हरफनमौला अभिनेता रणवीर सिंह के सितारे सातवें आसमान पर हैं। बीते वर्ष (2018) की शुरुआत में पद्मावत जैसी हिट फिल्म दी थी तो वहीं साल के अंत में सिम्बा से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखा। रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे हैं जो स्टारडम पाने की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं। गौरतलब है कि रणवीर ने हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई बार ऑडिशन दिया है लेकिन उन्होंने खुद फिल्म ना कर पाने का कारण भी बताया है.....
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh - फोटो : amar ujala
दरअसल, सिम्बा की कामयाबी से रणवीर का स्टारडम और पक्का हो गया है। फिलहाल उनकी नजर अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय पर है जो जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म की प्रमोशन में रणवीर बिजी हैं। ऐसे में एक इवेंट में जब रणवीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है तो इस पर रणवीर सिंह ने हां में जवाब दिया।
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
रणवीर ने बताया 'हां, मैंने कई बार हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है, लेकिन शूटिंग शिड्यूल के कारण मैं एक भी हॉलीवुड फिल्म में काम नहीं कर पाया। लेकिन रणवीर ने इस दौरान यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने किन-किन हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था और ना ही ये बताया कि किस रोल के लिए वह हॉलीवुड गए थे। बता दें कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले ही हॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। लेकिन खबर है कि इस साल रणवीर जरूर हॉलीवुड से संबंधतित कोई बड़ी खबर दे सकते हैं। 

4 of 5
ranveer singh
बीते वर्ष रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा रिलीज हुई थी। फिल्म हिट साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब रही। वहीं, रणवीर की एक और फिल्म गली ब्वॉय रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह रैपर बनने जा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी। रणवीर और आलिया पहली बार बड़े परदे पर साथ-साथ नजर आएंगे। गली ब्वॉय को अभिनेता, गायक  और निर्देशक फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh - फोटो : instagram
इससे पहले फैन्स ने रणवीर सिंह की एक वीडियो शेयर की थी। यह वीडियो करण जौहर के शो में बैठे रणवीर सिंह की थी जिसमें वह भी लड़कियों के बारे में अपशब्द बोलने पर माफी मांगते नजर आए थे। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह भी की एक वीडियो और वारयल हो रही थी जिसमें वह लड़कियों पर गलत टिप्पणी करते दिख रहे थे। यह वीडियो ऐसे समय में वायरल की गई थी जब हार्दिक और राहुल की ऐसी गलती कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें