फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ने लिखी ऐसी बात, लोग बोले- 'शर्म करो, तुम्हारा कोई धर्म नहीं'

Sat, 11 Nov 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
Ranveer Singh
फिल्म 'पद्मावती' में खिलजी के किरदार को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रणवीर सिंह अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि उन्हें अब लोगों की कड़वी बातें भी सुननी पड़ रही है। दरअसल लॉस एंजलिस में छुट्टियां मना रहे रणवीर ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। 
पढ़ें-भारती की शादी का कार्ड हुआ वायरल लिखा, 'दूल्हा हम ले जाएंगे'
विज्ञापन

2 of 4
Ranveer Singh
इस फोटो के कैप्शन में रणवीर ने लिखा,'Losing my religion'. जिसके बाद रणवीर को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है। अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में रणवीर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। बता दें कि Losing my religion एक इंग्लिश गाने के लिरिक्स है।
  Losing my religion pic.twitter.com/vYM68pz5nr — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 10, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
इस फोटो के कैप्शन का रणवीर के लुक के साथ कोई मैच नहीं दिखाई दे रहा है। जिसके बाद फैंस उनके इस कैप्शन को उनकी फिल्म पद्मावती के किरदार खिलजी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस कैप्शन की वजह से रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
एक यूजर ने लिखा है- महोदय आप तो बहुत पहले ही धर्म खो चुके हैं...खिलजी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ये हिंदुओं पर निशाना है। ऐसे हिंदू होने से अच्छा है आप अपना धर्म त्याग दें। गौरतलब है कि रणवीर सिंह फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि दीपिका रानी पद्मिनी और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है।  
  Losing my religion pic.twitter.com/vYM68pz5nr — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 10, 2017



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें