बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी चुलबुले व्यवहार को लेकर भी लोगों में चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोग कई तरह की बाते करते हैं। वैसे रणवीर खुद भी अपनी पर्सनल लाइफ पर कैमरे के सामने बेबाक खुलासे करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने खुद बताया था कि एक समय पर वह एकसाथ तीन लड़कियों को डेट कर रहे थे। साथ ही वह कॉलेज के टाइम से फ्लर्ट करने में माहिर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि कोई और लड़की नजर आ रही है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं।